google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

NCP के बॉस बने रहेंगे शरद पवार! इस्तीफे पर विचार को हुए तैयार, प्रफुल्ल पटेल बोले- साहेब ने मांगा है कुछ वक्त

शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार करने को तैयार हो गए हैं. एनसीपी की 18 सदस्यीय कोर कमिटी ने वाईबी चव्हाण सेंटर में शुक्रवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से शरद पवार को इस्तीफे को नामंजूर कर दिया और उनसे पार्टी का नेतृत्व करते रहने का अनुरोध किया. राकांपा नेता छगन भुजबल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमने कमिटी में हुई चर्चा और उसकी रिपोर्ट पवार साहब को दे दिया है. हमने उन्हें कार्यकर्ताओं की भावनाओं, देश भर से अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के आ रहे फोन के बारे में भी बताया है. हमने उनसे विनती की है कि वह इस पर सकारात्मक निर्णय लें. उन्होंने कुछ समय मांगा है, उसके बाद अपना फैसला बताएंगे.’

एनसीपी कोर कमिटी के एक अन्य सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘हमने कमिटी में हुए फैसले की रिपोर्ट शरद पवार साहब को सौंप दी है. इस दौरान पवार साहब काफी भावुक हो गए थे. उन्होंने हमारी बातों को बहुत ध्यान से सुना है. पवार साहब ने दो-तीन दिन का वक्त मांगा है. विचार करके फिर वह अपना फैसला सुनाएंगे.’ एनसीपी की राष्ट्रीय सचिव सोनिया दुहान ने कहा कि आज कोर कमिटी की बैठक में यह प्रस्ताव एकमत से पारित किया गया कि शरद पवार अध्यक्ष बने रहेंगे. हमने कोर कमिटी की बैठक में लिए गए फैसले की रिपोर्ट शरद पवार को सौंप दी है और उनसे विनती की है कि वह अपना फैसला वापस लें. शरद पवार ने कुछ वक्त मांगा है और हम उम्मीद करते हैं कि वह जरूर अपना फैसला वापस लेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)