google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शासन-प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे गौ तस्कर

गौवंशों के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप,



दैनिक समाज जागरण/
कछौना(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम पंचायत इनायतपुर के उपग्राम बाघाडांडा के पास स्थित जंगल में मंगलवार को लगभग एक दर्जन गौवंशों के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच कर अज्ञात गौ तस्करों के विरुद्ध गौवंश अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बघौली व प्रभारी निरीक्षक कछौना को तत्काल आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है।

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम पंचायत इनायतपुर के उपग्राम बाघाडांडा के पास स्थित जंगल में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गौवंशों के अवशेष पड़े हुए देखे थे। जंगल में गौवंशों की खाल,सिर और पेट से निकली पचुनी व चारा आदि अवशेष मौके पर पड़े हुए थे। गौकशी की ये घटना धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। धार्मिक आस्था के कारण स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश पनपने लगा। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूरे प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गौवंशों के अवशेषों का सैंपल लेकर परीक्षा हेतु प्रयोगशाला भेज दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गौ तस्करों ने लगभग एक दर्जन गौवंशों को मौत के घाट उतार दिया था और मांस वगैरह कहीं लेकर चले गए थे। पुलिस ने गौवंशों के अवशेषों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमींदोज कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल ने मौके पर जांच कर प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह को निर्देश दिया कि टीम गठित कर गौ तस्करों के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल में लाएं, इसमें कोई लापरवाही क्षम्य में नहीं है। गौरतलब है कि योगी सरकार गौवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है। गौवंशों के संरक्षण को लेकर गौ तस्करों के खिलाफ ठोस कानून का पालन करा रही है। गौ तस्करों के खिलाफ रासुका लगाने का भी कड़ा निर्देश है, जबकि इसके बावजूद गौ तस्करों के हौसले बुलंद हैं और वो किसी ना किसी तरीके से गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे लेते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)