श्रीश कुमार पांडेय ‘संतोष’, दैनिक समाज जागरण
चिलकहर (बलिया) : गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हजौली निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह आर्मी में सेना के जवान हैं। पिछले वर्ष ड्यूटी के दौरान आतंकियों के हमले में उन्हें दो गोली लगी जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज चलता रहा। उनके साहस को देखते हुए उनको भारत सरकार द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। स्वस्थ होने के बाद उनके प्रथम ग्राम आगमन पर गांव वासियों सहित क्षेत्र वासियों ने चिलकहर स्टेशन मोड़ पर गाजे-बाजे फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान उनके गांव पर यक भब्य स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया जिस के मुख्य अतिथि रसड़ा विधानसभा के विधायक उमाशंकर सिंह रहे। सर्वप्रथम विधायक ने भी उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे विधानसभा में एक ऐसा लाल है जो आतंकियों से लड़ने के बाद गोली लगने के बाद भी आज हम लोगों के बीच खड़ा है। यही नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा भी इन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। यह बहुत ही सम्मान की बात है यह पूरे विधानसभा और क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि हमारे पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मिंटू कुमार, पूर्व प्रधान करुणेश सिंह, पूर्व प्रधान धनंजय सिंह, आशुतोष कुमार पांडे प्रमोद कुमार, रिंकू सिंह, सिंटू दिग्विजय सिंह, संतोष सिंह, संतोष कुमार पांडे, पाराशुराम सिंह, अमर सिंह कन्हैया सिह ,अशोक सिंह ,गुड्डू तिवारी, मनीष सिह रणजीत सिंह पिंकी ,हरि सिंह ,सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



