समाज जागरण
मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के भेड़ी गांव में कई वर्षों से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। गांव के ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक की थी।लेकिन सड़क नहीं बन पाई सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती थी। स्कूली बच्चों के अलावा गांव के ग्रामीणों को भी इन्हीं गढ्ढा में होकर गुजरना पड़ता था। जहां पर गिरकर बच्चे घायल हो रहे थे। इस वर्ष से ज्यादा बारिश होने से सड़क का पता नहीं चल पा रहा था।ग्रामीणों ने इसकी सूचना शकतेशगढ़ क्षेत्र के युवा समाजसेवी शहनाई कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल सें की। छोटू पटेल के द्वारा गिट्टी गिराकर सड़क की मरम्मत कर दी गई।
इससे पहले राजगढ़ क्षेत्र के दर्जन भर से ज्यादा गांव में सड़क की मरम्मत इन्हीं के द्वारा की गई है जिसमें राजगढ़ क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ की सड़क को भी इन्हीं के द्वारा पानी के जल जमाव को देखते हुए मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु रूप से चालू हुआ, इन्हीं के द्वारा नदीहर कुड़ी संपर्क मार्ग, नदिहार गांव के प्रसिद्ध कजरहवा मेला रोड, पिपरवार गांव में संपर्क मार्ग, धनसीरिया गांव में जल जमाव को देखते हुए जगह-जगह गिट्टी गिरकर सड़कों के गड्ढे भर दिए गए,कोन भरुहवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास गिट्टी गिरकर सड़क के गढ्ढा भर दिया गया ।ददरा पहाड़ी में स्कूल आने जाने वाले रास्तों में गिट्टी गिरकर गड्ढे को भर दिया गया। इसके अलावा चुनार तहसील क्षेत्र के जमुई रेलवे अंडरपास में छात्राओं और ग्रामीण को आने-जाने में दिक्कत होने पर गिट्टी भस्सी गिराकर रास्ते को दुरुस्त कराया था।
शहनाई कंस्ट्रक्शन की टीम को जैसे ही सूचना मिलती है मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता और सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। शहनाई कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह छोटू पटेल ने कहा कि सूचना मिलने पर शहनाई परिवार के सदस्यों के द्वारा गिट्टी गिराकर सड़क के गाढ्ढा को भर दिया जा रहा है। जो सड़के चलने लायक लायक नहीं थी आज वहाँ पर फर्राटा गाड़ियां वहां पर भर रही है। शहनाई कंस्ट्रक्शन ने कई बार गांव के ग्रामीणों की आर्थिक सहायता भी की है। मौके पर शहनाई परिवार के सदस्य अजय कुमार सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, पीयूष कुमार सिंह रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



