google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नारी शक्ति मिशन के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन अभियान के तहत किया गया जागरूक

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । नारी शक्ति मिशन के तहत जे.पी. महिला महाविद्यालय अटेसुआ ,मुर्दहा बाजार, वाराणसी में प्रभारी थाना अध्यक्ष चोलापुर एस0 आर0 गौतम ने महिला सुरक्षा, सम्मान ,स्वालंबन,एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा, सखी वन स्टाफ सेंटर, विमेन पावर लाइन के तहत ,1090 वूमेन पावर लाइन ,वीमेन हेल्पलाइन 181 ,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 102, अग्निशमन सेवा 101 पुलिस आपातकालीन सेवा112, साइबर हेल्पलाइन 1930 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से महाविद्यालय के छात्राओं को जानकारी दिया।


एस0आई0 संध्या जायसवाल चौकी प्रभारी मुर्दहा बाजार ,हेड कांस्टेबल शकील अहमद ,कांस्टेबल गोवर्धन सिंह, सूरज सरोज, बृजेश यादव ,महिला कांस्टेबल श्वेता वर्मा व मीना ने भी सजगता ही सबसे बड़ा ताकत बताते हुए निडर रहकर जीने की सलाह दी।


प्रमुख रूप सेमहाविद्यालय के उपप्रबंधक शैलेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक वीरेंद्र प्रसाद, प्राचार्य,प्राध्यापक संध्या विश्वकर्मा ,सुनीता सिंह, सरोज ,नीलम, अर्चना, बिंदु निशा, राजेंद्र , दिनेश, लालजी मामा सत्येंद्र एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।
धन्यवाद, आभार एवं अभिवादन मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत पटेल ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)