google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय – हरि सिंह राजपूत*

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड


जमशेदपुर (झारखंड) 29 जनवरी 2026: माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा यू जी सी के नए नियमों पर गुरुवार को रोक लगाए जाने के निर्णय का क्षत्रिय करणी सेना ने स्वागत करते हुए इसे जनभावनाओं की जीत बताया है। करणी सेना के संस्थापक सदस्य हरि सिंह राजपूत ने इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

हरि सिंह राजपूत ने कहा कि  यू जी सी के नए नियम शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ समाज के एक बड़े वर्ग के अधिकारों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालने वाले थे और इससे देश भर के लोगों में असंतोष था । देशभर में इसका विरोध हो रहा था और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे थे। ऐसे समय में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियमों पर रोक लगाना यह दर्शाता है कि न्यायपालिका संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

करणी सेना सदैव शिक्षा,सामाजिक समानता और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि सुप्रीम कोर्ट भविष्य में भी जनहित में ऐसे ही न्यायोचित निर्णय देता रहेगा और अंत में कहा की आगे कोई भी कानून ऐसी ना बने जिससे जाती,धर्म में आपसी भेदभाव की भावना को बढ़ावा मिले ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)