google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षक  बच्चे की भविष्य बनाते  और डॉक्टर भगवान की दूसरा रूप माना गया


सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
  सहरसा में शुक्रवार को लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज पटुआहा-बैजनाथपुर की चेयरमैन डॉक्टर कल्याणी सिंह ने भ्रमण किया। प्रमंडलीय पुस्तकालय की गतिविधियों की खबर अखबारों में लगातार देख कर उन्होंने अपने मेडिकल कॉलेज के व्यस्त समय में टाइम निकाल कर पुस्तकालय आ गईं। पुस्तकालय में  बिहार सिविल सर्विसेस निःशुल्क मार्ग दर्शन क्लासेज के छात्र- छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राखी, समाधि, दिव्या, निक्की स्नेहा ने भूमि सुधार उप समाहर्ता ललित कुमार सिंह के साथ शॉल से सम्मान करते हुए स्वागत गान प्रस्तुत किया। भाव विभोर डॉक्टर कल्याणी सिंह ने कहा कि शिक्षक आपको बनाते है पर मैं लोगों की जान बचाते हैं। मेरे मन में सरकारी स्कूल के गरीब छात्रों को मदद करने की लालसा थी। कुछ लोगों ने कहा आप एक स्कूल खोल कर ऐसा कर सकती हैं। पिछले दिनों एक फिल्म आई थी आईएएस 12 फेल। वह छात्र पुस्तकालय में पढ़ा करता था। जब प्रमंडलीय पुस्तकालय, सहरसा के बारे में जानना चाहे  तो मैं यहां के छात्रों को मदद करने का निर्णय लिया। इस भ्रमण के दौरान डॉक्टर कल्याणी ने पुस्तकाल्य को एक अलमीरा, एक न्यूज पेपर एंड जर्नल स्टडी डेस्क और पुस्तकालय के लिए उपयोगी सेट पुस्तक देने की बात   कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)