रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में शाम पांच बजे होगा आयोजन
समाज जागरण/डॉ. अरुण पांडेय ‘गुरुजी’
सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के तत्वावधान में 5 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य एवं शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें तीन कवयित्रियां भी शामिल हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि काव्य संध्या का आयोजन शनिवार शाम पांच बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय और अनुपम वाणी के साथ शिक्षक एवं कवि अरुण तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कई प्रमुख कवियों की रहेगी मौजूदगी
काव्य संध्या में जिले के कई प्रमुख कवियों और साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। इनमें अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’, सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दयानंद दयालु, मदन चौबे एडवोकेट और धर्मेश चौहान एडवोकेट सहित अन्य कवि शामिल हैं।
कार्यक्रम में कवियों द्वारा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस काव्य संध्या को लेकर साहित्य प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ ही साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



