google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लगातार बारिश से भरभरा कर गिरा मकान, परिवार बाल-बाल बचा

समाज जागरण/सन्तोष कुमार

सोनभद्र। बभनी विकासखंड के करकच्छी गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार यह मकान छबिलाल पुत्र अशर्फीलाल का था। लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। अचानक मकान के गिरने से घर में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मकान गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार का हाल जाना। ग्रामीणों ने अशर्फीलाल को घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देने की सलाह दी।

लेखपाल ने जांच का दिया भरोसा

क्षेत्रीय लेखपाल संजय कनौजिया ने बताया कि मकान गिरने के मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बारिश से पुराने मकानों पर मंडरा रहा खतरा

बभनी क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच मकान गिरने की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई कच्चे और पुराने मकान कमजोर हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन को प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

राहत की बात यह है कि बारिश के दौरान हुई ऐसी घटनाओं में घर खाली होने के कारण अब तक किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में कमजोर और जर्जर मकानों का सर्वे कराकर संभावित खतरे वाले परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)