google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरदोई में दिल दहला देने वाला हादसा एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी समेत पांचों की मौत

समाज जागरण

हरदोई। जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक ही बाइक पर सवार पति-पत्नी, बहन, भांजा और साला की लोडर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही पांचों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। जिसने भी यह खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि अगर इतनी बड़ी संख्या में लोग एक ही बाइक पर सवार न होते तो शायद यह बड़ा हादसा टल सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोडर चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)