google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाअष्टमी के मौके पर ठाकुरबाड़ी में शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर: नवरात्र के मौके पर हर महाअष्टमी को होने वाले पारंपरिक शस्त्र पूजन का कार्यक्रम ठाकुरबाड़ी में विधिवत सम्पन्न हो गया। ठाकुरबाड़ी के पुरोहित आशीष मिश्रा जी के द्वारा मंत्रोचारण के साथ शस्त्र पूजन सम्पन्न हुआ। वहीं दुर्गावाहिनी की खुशी चंद्रा, नेहा गुप्ता,सोनी कुमारी, शालू चंद्रा, डिम्पल कुमारी, स्मृति शिखा, सत्यम सुर सोनी ने सभी अस्त्रों पर अक्षत, चंदन और धागा बांध कर उनकी पूजा की। दुर्गावाहिनी की बहनों और अतिथियों को चुनरी दे कर सम्मानित किया गया। शस्त्र पूजन समारोह में मुख्य रूप से समाजसेवी सह व्यवसाई उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल, महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी, जय कुमार गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता चुनमून, पुखराज सिंह, सूर्यकांत ठाकुर, पन्नू यादव, गोपाल चंद्रवंशी, सुधीर सिन्हा, एसआई सुशील उरांव, एनके सिंह, युवा जन जागृति मंडल के अध्यक्ष रौशन गुप्ता, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के सोनू सिंह, ऋषभ गुप्ता, मुकेश सोनी, गोलू कुमार, बिट्टू जॉन, मृणाल कुमार, जय किशन जायसवाल उर्फ जैकी, उज्ज्वल जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)