google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार से की मारपीट, थाने मे दर्ज कराई प्राथमिकी

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 7 जुलाई 2024 नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा बाजार में सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट करने व दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता टंडवा गांव निवासी विकास कुमार ने थाने मे आवेदन देकर शिकायत की है कि वह अपने दुकान पर बैठा था तभी कुछ युवक दुकान पर आये और दुकान से सामान लिए जब उसने सामान की पैसों की मांग की तो आरोपित गालि देने लगे और सामान की तोडफोड़ कर मारपीट की, तथा दुकान से पैसे निकाल लिए। मामले में टंडवा थाना क्षेत्र झीकटीया गांव निवासी अंकित कुमार सिंह,अंकुश कुमार सिंह,धर्मखाप गांव निवासी अंकुर कुमार,झीकटीया गांव निवासी प्रियांशु कुमार, पीपरडीह गांव निवासी मोहित कुमार सिंह,मिन्टु कुमार सिंह,दुआरी गांव निवासी निखिल सिंह समेत 10 -12 अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। उक्त सभी पर लोहे,लाठी डंडे से वार कर मारपीट कर दुकान से 7900 रुपए लेकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)