google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में भीषण आग, चार बीघा फसल जलकर राख — ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप



दैनिक समाज जागरण / संभल।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई। चिंगारी गिरते ही आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा खेत धधक उठा।

गांव निवासी लियाकत पुत्र रहमान के खेत में लगभग 3 बजे हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने करीब चार बीघा गेहूं की फसल को पूरी तरह राख कर दिया। किसानों के संभलने से पहले ही आग बेकाबू हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग को जानकारी दी गई। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।

पीड़ित किसान लियाकत ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)