google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रद्धांजलि सभा में धनगड़ा गांव पहुंचे भाजपा के लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह



रामचंद्र बाबू के तैलचित्र पर चढ़ाए श्रद्धा सुमन, प्रकट की गहरी संवेदना

भरगामा ।

बेबाक बोलने व प्रखर वक्ता के रूप में महारथ हासिल जिले के धनगड़ा निवासी दिवंगत रामचंद्र बाबू के अवतरण स्थली धनगड़ा गांव में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन सम्पन्न हुआ। इस मौक़े पर भाजपा के वरीय नेता सह संगठन के लोकसभा संयोजक भाई समरनाथ सिंह अन्तिम कर्म क्रिया के मौके पर पहुंच उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री सिंह ने कहा कि जिला पैक्स संघ के अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह यादव की निधन से जहां कॉपरेटिव परिवार के लोग मर्माहत हुए। वहीं सीमांचल ने एक बेबाक बोलने वाले प्रखर वक्ता को खो दिया। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।
अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के सिमरबनी पैक्स के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष भी थे। 70 वर्षीय रामचंद्र बाबू 22 वर्षों तक मुखिया फिर पैक्स अध्यक्ष के पद पर रहकर लोगों का सेवा कर चुके थे। वह भाजपा के भी काफी सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक थे। रामचंद्र बाबू हमारे अभिभावक व सच्चे मार्गदर्शक थे। निधन से उन्होंने व्यक्तिगत क्षति होने की बात कही। उनकी सुपुत्री जिला परिषद सदस्य एवम भाजपा में हैं। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष सह जिला पार्षद आकाश राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े कार्यकर्त्ता वहां मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष आदित्य बाबू एवम जिला भाजयुमो अध्यक्ष आकाश राज ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हमेशा उनकी कमी खलने की बात कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)