google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवा समाजसेवी संजय कुमार सुमन “पर्यावरण श्री सम्मान” एवं “भारत पीपल रत्न अवार्ड” से हुए सम्मानित



चौसा / डा. रूद्र किंकर वर्मा।

मधेपुरा जिले के चौसा निवासी चर्चित साहित्यकार,समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन को निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता ने “पर्यावरण श्री सम्मान” एवं रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रघुराज सिंह ने “भारत पीपल रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया है। श्री सुमन के इस सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है।
मालूम हो कि श्री सुमन पिछले 30 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पर्यावरण सामाजिक कुप्रथा जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज, नशा मुक्ति के विरुद्ध समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करते रहे हैं। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि पा चुके हैं।श्री सुमन सामाजिक हितार्थ कई कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है।लगातार पौधारोपण कर रहे हैं।इसी अभियान एवं हरित प्रेमी के रूप में निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता ने “पर्यावरण श्री सम्मान” एवं रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रघुराज सिंह ने “भारत पीपल रत्न अवार्ड” से श्री सुमन को सम्मानित किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)