google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री अमरनाथ यात्रा के भंडारे हेतु खाद्य सामग्री से भरे तीन ट्रकों को शिवशक्ति जन सेवा संस्था ने किया रवाना**

*नोएडा, 26 जून।** शिवशक्ति जन सेवा संस्था (दिल्ली-नोएडा) द्वारा पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बेस कैंप बालटाल में आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क भंडारे के लिए खाद्य सामग्री से भरे तीन ट्रकों को शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित संस्था के कार्यालय से विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रवाना किया गया।



इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन धर्मपाल गोयल, सहसंस्थापक अनिल गोयल, संजय भूषण, संरक्षक डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, सतनारायण गोयल, बजरंगलाल गुप्ता, चौधरी रवींद्र सिंह, राजेंद्र गर्ग, एस.एम. गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता ने भगवान शिव का पूजन कर हरी झंडी दिखाते हुए ट्रकों को रवाना किया तथा यात्रा की मंगलकामना की।

संस्था द्वारा भेजी गई सामग्री में आटा, चावल, दालें, सरसों का तेल, शुद्ध घी, चीनी, दूध पाउडर, सूखे मेवे, नमक, विभिन्न प्रकार के मसाले एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। कार्यक्रम में मुकेश अग्रवाल, डॉ. एस.पी. जैन, अनंत वर्मा, आर.आर. गोयल, नवीन पोरवाल, बृजमोहन अग्रवाल, आर.सी. गुप्ता, राजकुमार बंसल, तिलकराज मित्तल सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

संस्था ने बताया कि इससे पूर्व लगभग एक सप्ताह पहले भी तीन ट्रकों के माध्यम से टेंट, रसोई के बर्तन, शौचालय संबंधी सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सामान बालटाल भेजा जा चुका है।

गौरतलब है कि शिवशक्ति जन सेवा संस्था पिछले 23 वर्षों से लगातार श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बेस कैंप बालटाल में विशाल निःशुल्क भंडारे का आयोजन कर रही है। इस सेवा कार्य में संस्था के सैकड़ों स्वयंसेवक तन, मन और धन से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटते हैं। इस वर्ष भी संस्था द्वारा 23वें विशाल निःशुल्क भंडारे का आयोजन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ किया जा रहा है।

संरक्षक डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” तथा “शिव भक्तों की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से इस पुण्य सेवा कार्य में सहयोग करने तथा भगवान भोलेनाथ से अमरनाथ यात्रा की निर्विघ्न एवं सफल संपन्नता की प्रार्थना करने का आह्वान किया।

**हर-हर महादेव! बम-बम भोले!**


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)