
नई दिल्लीः- श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने शनिवार को सफायर हाल रायल पेपर बैक्विट डी माल, रोहिणी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की वार्षिक सदस्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यो व आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए ।
श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए सदस्यों से कार्यक्रम व जन्माष्टमी को और बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए सुझाव मांगे तथा युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी का सुझाव लिए, और इस कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया ।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस पर युद्ध में शहीद हुए मां भारती के वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



