दैनिक समाज जागरण/ प्रवेश यादव
बहजोई:यदुवंशी सेवा समिति बहजोई की बैठक का आयोजन सुमंगल होटल बहजोई में किया गया। जिसमें जन्माष्टमी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और सभी वक्ताओं ने कहा कि मृत्यभोज,दहेज प्रथा, मादक पदार्थों के सेवन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। वहीं
सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति से जन्माष्टमी के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।

अध्यक्ष लालबहादुर सिंह यादव ने सभी से समिति के सक्रिय सदस्यों को बढ़ाने की अपील की।कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह यादव ने जन्माष्टमी के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इसअवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीतल यादव, धर्मवीर सिंह यादव,नवाब सिंह यादव, उमेश यादव जिला पंचायत सदस्य, एड. ज्ञानेंद्र यादव,शैलेश यादव,सुभाष यादव, नवनीत यादव,संजीव यादव,विद्याराम नेताजी,प्रशान्त यादव, सुबोध यादव व अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक कृपाल सिंह यादव ने की तथा कार्यक्रम का संचालन समिति के महामन्त्री अशोक कुमार यादव ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



