google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री राम जी ने भगवान शिव शंकर जी का धनुष तोड़कर सीता स्वंम्बर जीता

मन्नू शर्मा पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब

जैतो,22 सितंबर :पिछले 100 वर्षों से जैतो में हर वर्ष बड़ी धूमधाम और भक्तिभाव से रामलीला का मंचन किया जाता है। श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब जैतो मंडी द्वारा करवाई जा रही रामलीला की तीसरी रात्री को सीता स्वंम्बर का मंचन किया गया, जिसे क्लब के कलाकारों द्वारा पूरी गरिमा और मेहनत से तैयार किया गया, जिसमें महाराज जनक ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए एक स्वंम्बर रखा था, जिसमें कहा गया था कि जो कोई भी भगवान शिव का धनुष तोड़ेगा, उसका विवाह मेरी पुत्री सीता से होगा। फिर श्री राम चंद्र जी द्वारा धनुष तोड़ने का दृश्य और भगवान श्री राम और सीता जी की जय माला का दृश्य और परशुराम संवाद के अलावा रावण का प्रवेश इस लीला में आकर्षण का केंद्र रहा। ऋषि विश्वामित्र जी की भूमिका राम अवतार वर्मा ने निभाई, भगवान श्री राम चंद्र जी की भूमिका अमन बांसल ने निभाई। लक्ष्मण की भूमिका अंकुर गर्ग ने निभाई, सीता जी की भूमिका भावित गोयल ने, परशुराम की भूमिका टोनी वर्मा ने और राजा जनक की भूमिका एडवोकेट दीपक गर्ग ने निभाई। संस्था के प्रेस सचिव संदीप लूंबा ने बताया कि इस लीला का शुभारंभ राज कुमार शर्मा व उनके परिवार ने गणेश जी व माता सरस्वती जी की आरती उतारकर किया। रामलीला की तैयारी लगभग एक माह पहले से शुरू हो जाती है। क्लब के निर्देशक व संगीत निर्देशक कलाकारों को तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। रामलीला मंच लोगों से अनुरोध करता है कि वे रामलीला देखने अवश्य आएं और भगवान राम चंद्र जी का आशीर्वाद लेकर अपना जीवन सफल बनाएं।
श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब जैतो के कलाकार लीला का मंचन करते हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)