google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

जीएसटी बचत उत्सव के साथ स्वदेशी के मंत्र को नई ऊर्जा मिलने वाली है: प्रधानमंत्री

रघुनंदन पराशर जैतो समाज जागरण चीफ ब्यूरो प्रमुख

न‌ई दिल्ली,22 सितंबर : प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस बार नवरात्रि का पावन अवसर बहुत विशेष है। श्री मोदी ने कहा, “जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।”प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आता है। जय माता दी!”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)