( गिरजा शंकर अग्रवाल) – विगत वर्षों की भांति इस वर्ष मनाया गया गणेश मूर्तिकार उत्सव चार दिवसीय गणेश मूर्तिकर उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने मूर्तियां बनाने का प्रशिक्षण शिक्षक मुकेश सोनी द्वारा दिया जा रहा है। जिसकी डायरेक्टर श्रीमति रुबी गुप्ता ने बताया कि लास्ट ईयर की तरह इस वर्ष भी हम गणेश उत्सव शुरू होने के पहले है। इकोफ्रेंडली गणेश जी बनाना बच्चों को निःशुल्क सिखा रहे है ।

इसमें खेत से काली मिट्टी मंगवाई गई , साथ ही सारी सामग्री बच्चों को निःशुल्क दी गई । और तीसरे दिन गणेश जी को रंगों से कलर करके उन्हें सजाया जाएगा। चौथे दिन जिन बच्चों की प्रतिमा सबसे सुंदर होगी। उन्हें गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे और सभी बच्चों को कुछ न कुछ गिफ्टस भी मिलेगे। साथ ही बच्चे अपने साथ गणपति जी को घर भी ले जा सकेंगे। इसमें स्टाफ के रामबाबू रघुवंशी, दिलीप सोनी, मीनू पटेल,सोना केवट,जाहिद खान,गौतम कौशल,आरजू सेठ,ऋषि डांस टीचर,खुशी जैन,शामिल रहे।साथ 30 – 40 बच्चे रोज गणपति बनाने के लिए श्रीराम संगीत एवं कला महाविद्यालय पर आकर प्रशिक्षण ले रहे है। बच्चों के साथ साथ महिलाएं भी को फ्रेंडली गणेश जी में अपने रुचि दिखा रही है साथ ही शामिल भी हो रही हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



