गेजिंग, सोरेंग और नामची जिले के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी करेंगे बैठक
गंगटोक।
बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विधान पार्षद सह उपमुख्य सचेतक एवम सिक्किम के प्रदेश प्रभारी डॉ. दिलीप जायसवाल सिक्किम प्रदेश भाजपा कार्यालय सिंगटम पहुंच गए।
बता दें कि डॉ. दिलीप जायसवाल भाजपा के समर्पित नेता एवम सुलझे हुए संगठनकर्ता हैं। इन्हें काफी संगठनात्मक अनुभव प्राप्त है। इनके कुशल मार्गदर्शन में सिक्किम में भाजपा संगठन मजबूती उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही है। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट हैं।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक
सिक्किम के प्रदेश प्रभारी
डॉ. दिलीप जायसवाल गेजिंग, सोरेंग और नामची आदि जिले के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन क्षेत्रवार बैठक आयोजित करने वाले हैं। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर डा.जायसवाल का भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



