
एस एस बी मना रही हर घर तिरंगा कार्यक्रम
*
बहराइच हम सभी को ज्ञात है कि देश हर्षोलाश के साथ आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है | 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सीमा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है जिससे देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर तिरंगे के प्रति सम्मान, तथा देशभक्ति की भावना का विकास हो सकें |
इतिहास साक्षी है किसी राष्ट्र का गौरव तभी जागृत रहता है जब वो अपने स्वबिमन और बलिदान की परम्पराओं को अगली पीढ़ी को सिखाता और संस्कारित करता है | किसी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्जवल होता है जब वह अपने अतीत के अनुभवों और विरासत के गर्व से पल- पल जुड़ा रहता है | 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल आने कार्यक्षेत्र में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है | इस कार्यक्रम के तहत 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जन सामान्य को आज़ादी का महत्व, भारत के गौरवपूर्ण इतिहास एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी दी जा रही है | ताकि प्रत्येक नागरिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें |
42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी कोदिया के द्वारा ग्राम लालबोझा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम युवा बच्चे एवं ग्रामीण जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा | इस कार्यक्रम में निरक्षक अजय कुमार समवाय प्रभार कोदिया के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की संहिता तथा उसकी महत्ता के बारे में ग्रामीणों को बताया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने हेतु प्रेरित किया गया | इसके उपरांत एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता शर्मा, अध्यापिका ,प्राथमिक विद्यालय रही जिन्होंने एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में चले जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जमकर सराहना की | उन्होंने एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र के युवाओं में देशभक्ति एवं जज्बा पैदा करने के लिए धन्यवाद दिया |
निरक्षक अजय कुमार ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये युवा ही नए भारत के भविष्य है | कार्यक्रम में निरीक्षक अजय कुमार, अन्य बल कार्मिक , ग्राम प्रधान, एवं स्थानीय जनता ने सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया |
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



