google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंधोरा बाजार में ढाबे में भीषण आग, चार लाख का नुकसान — बड़ी घटना टली


समाज जागरण — रंजीत तिवारी, रामेश्वर वाराणसी

सिंधोरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक ढाबे में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते तेज़ी से फैल गईं, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका और बड़ा हादसा होने से बच गया।



ढाबा संचालक अमित सोनकर, जो किराए पर दुकान लेकर व्यवसाय चला रहे थे, के अनुसार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखा फर्नीचर, फ्रीजर, काउंटर समेत करीब 80 हजार रुपये का ताज़ा आया राशन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के मुताबिक, कुल मिलाकर लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और आग बुझाने में मदद की। बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि आग आसपास मौजूद कपड़े की दुकानों तक नहीं फैली, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

सिंधोरा क्षेत्र में लगातार हो रही आग की घटनाओं को देखते हुए सिंधोरा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने थाने पर गर्मी के मौसम में अग्निशमन वाहन की स्थायी तैनाती की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)