सिंहपुर नि. प्र.प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे जल संवर्धन एवं संरक्षण के सफल क्रियान्वयन हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शहडोल एवं प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल चुनिया श्रीमती प्रीति सहाय के दिशानिर्देश पर शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर का स्टाफ एवं एवं अध्ययन रत छात्र छात्राएं आज 20/06/2025 को प्राचार्य श्री डी सी शुक्ला के कुशलता मार्गदर्शन में एवं श्री अजिताभ तिवारी एवं ऋषि कुमार पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय ग्राम के नकबही नदी में मिट्टी डालकर जल संवर्धन एवं संरक्षण का कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय के सक्रिय माध्यमिक शिक्षक श्री संजीव शर्मा ने उपस्थित लोगों के बीच जल संवर्धन एवं संरक्षण तथा उसकी उपयोगिता पर संक्षेप में प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री अजिताभ तिवारी, श्री ऋषि कुमार पाण्डेय, श्री संजीव शर्मा, श्री दीपक तिवारी, श्री कांत पाण्डेय.श्रीमती वंदना मिश्रा, श्रीमती जयंती कोरी, श्री रोशन अली, श्री पन्नालाल यती सहित सभी का सक्रिय सहयोग रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



