google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पड़री रामलीला में सीता हरण का मंचन, दर्शकों ने देखा मार्मिक प्रसंग

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

म्योरपुर/ सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री, कमरीडांड़ मे चल रही रामलीला के आठवें दिन सोमवार रात को सीता हरण प्रसंग का मंचन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मंचन की शुरुआत सूर्पनखा की नाक कांटे जाने के बाद रावण के दरबार में पहुंचने से हुई। शूर्पणखा ने रावण को अपना अपमान का बदला लेने के लिए उकसाया। इसके बाद रावण ने अपने मामा मारीच के साथ पंचवटी में सोने की मृग का रूप धारण कर कुटिया के पास विचरण करना शुरू किया। सीता जी उसे देखकर मोहित हो गई और प्रभु राम से उसे लाने का निवेदन किया।
साधु का भेष धारण कर रावण ने सीता जी का हरण कर लिया, सीता जी का करूण वंदन सुनकर गिद्धराज जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन रावण ने अपनी तलवार से उनके पंख काट दिए। माता सीता की खोज करते हुए प्रभु राम सबरी के आश्रम पहुंचे। इसके बाद हनुमान जी से भेंट हुई और प्रभु राम तथा सुग्रीव की मित्रता का प्रसंग दिखाया गया।
इस अवसर पर युवा शक्ति रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मनोज यादव, केदारनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)