आगरा। वैदिक मंत्रों के उच्चारण और दक्षिण भारतीय पूजन पद्वति के साथ श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर का वार्षिकोत्सव आज सुबह से आरंभ हो जाएगा। फिरोजाबाद− छलेसर रोड पर बने दक्षिण भारतीय शैली के श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर का रविवार को द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि सुबह वैदिक विधि से पूजन के बाद सायं काल 6 बजे गणेश जी की पालकी मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। इसके बाद सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय और महाराष्ट्रीय संस्कृति की छटा बिखरेगी। जिसके अन्तर्गत कथककली, नासिक ढोल, लावणी नृत्य एवं इंडियाज गॉट टैलेंट फेम क्रेजी हॉपर अपनी आकर्षक प्रस्तुति देंगे। 50 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक संध्या को अपनी प्रस्तुति से सजाएंगे। महोत्सव कांचीपुरम् से भरनीधरन आर के सानिध्य में पूर्ण होगा एवं यज्ञाचार्य सबरी राजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मंदिर परिसर को विशेष फूलों से दुल्हन की भांति सजाया गया है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



