google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सड़क हादसे के दौरान छह घायल

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फतुहा के सोनारू मोड़ के पास उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो बारातियों को लेकर हाजीपुर से खुसरूपुर लौट रही थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क पर डगमगाने लगी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। गाड़ी की स्पीड और नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा गंभीर रूप ले लिया। फुटेज में टक्कर की तीव्रता देखकर भी यह अनुमान लगाया जा सकता है कि स्थिति कितनी खतरनाक रही होगी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने फौरन फतुहा पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर थी इसलिए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया। सीएचसी फतुहा के डॉक्टर मंजीत प्रताप ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। इनमें साहिल कुमार और अतुल कुमार की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। फतुहा थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या चालक शराब के नशे में था या गाड़ी की स्पीड ने हादसे को जन्म दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)