वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। उत्पाद विभाग के निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली और उन्होंने सिंघिया चौक पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 74.28 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
शराब के साथ तस्कर मोहम्मद अजीज, अररिया जिला निवासी, को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि शराब बंगाल से लोड कर अररिया भेजी जा रही थी। मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



