google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में टीबी मरीजों को ठंड से राहत देने कंबल वितरण कार्यक्रम

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज के तत्वावधान में जिला पदाधिकारी और सोसायटी अध्यक्ष विशाल राज के निर्देशानुसार गोद लिए गए टीबी मरीजों के बीच आज कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 टीबी मरीजों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें सर्दियों में राहत मिल सके।


विशाल राज ने कहा कि टीबी मरीजों की देखभाल केवल चिकित्सीय उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें सामाजिक और मानवीय सहयोग भी दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को हर संभव सहायता दी जाएगी।


रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की पहचान कर ठंड के मौसम में कंबल वितरण और अन्य सेवा कार्य करती रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन राज कुमार चौधरी, जिला संचारी रोगी पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम, डॉ. अनवर हुसैन, डीएस, डीपीएम, हॉस्पिटल मैनेजर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)