google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोहागपुर पुलिस की बड़ी सफलता: घर से चोरी गए 30 लाख के आभूषण बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार

समाज जागरण
विजय तिवारी
शहडोल।थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10.11.2025 को फरियादी सिद्धगणेश शुक्ला निवासी वार्ड 3/4 राम जानकी मंदिर के पास, द्वारा अपने घर में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी ने बताया था कि रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा घर के पीछे बने नवनिर्मित कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर नकद राशि एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।
घटना को गंभीरता से लेते हुए सोहागपुर पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। सोहागपुर पुलिस टीम के सतत प्रयास के आधार पर पुलिस ने आरोपीगण 1- हर्षित द्विवेदी पिता राकेश द्विवेदी, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामजानकी मंदिर के पास, सोहागपुर, शहडोल, 2- हरेकृष्ण द्विवेदी पिता राकेश द्विवेदी, उम्र 29 वर्ष, निवासी रामजानकी मंदिर के पास, सोहागपुर, शहडोल, एवं 3- वीरेन्द्र वर्मा उर्फ मंकू पिता उमन प्रसाद वर्मा, 22 वर्ष, निवासी रामजानकी मंदिर के पास, सोहागपुर, शहडोल, की पहचान कर उक्त चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹30,00,000/- मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जप्त किए गए हैं।
सोहागपुर पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण का बहुत ही कम समय में पर्दाफाश किया जाना, पुलिस टीम की तत्परता, सक्रियता और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सोहागपुर निरी. भूपेन्द्र मणी पाण्डेय, उ.नि. आनन्द झारिया, सउनि. रजोल नागर(जी.आर.पी. बनारस, उ.प्र.), सउनि. संतोष कोल, प्र.आर. मुकेश पटेल, शैलेन्द्र कोल, राजकुमार जायसवाल, रामप्रकाश सिंह, मनोज शुक्ला, संतोष सिंह परिहार, राजवेन्द्र सिंह परिहार, आर. शानू पाण्डेय, लवकुश शुक्ला, त्रिलोक सिंह, गंभीर सिंह एवं आर. सत्यप्रकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)