अनिल कुमार अग्रहरि/ दैनिक समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाडी सोन नदी के किनारे शुक्रवार दोपहर भैंस चराने गए व्यक्ति का शव हुआ बरामद,रो रो कर परिजनों का हुआ बुरा हाल मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रमेश यादव उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामरक्षा यादव निवासी बाड़ी गांव जो हर दिन के भांति शुक्रवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे भैंस चराने नदी के तरफ गया था डूबने की आशंका जताई जा रही थी जो की चोपन थाने में तहरीर देकर खोजबीन करने का गुहार लगाई गई थी जिसके उपरांत डाला बारी से बहकर तीसरे दिन रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे चोपन थाना क्षेत्र के मिटीहिनी अम्मा टोला सोन नदी के किनारे बालू पर पड़ा हुआ था जिसको मछुआरों ने देखा और इस सूचना मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रिम कारवाई जुट गई।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



