अनिल कुमार अग्रहरी/ दैनिक समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैंप के पास रविवार लगभग 10:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए मौके से हुआ फरार बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना कि जानकारी एंबुलेंस 108 नंबर व 112 दिया सूचना दिया सूचना पाकर पहुंचे एंबुलेंस ने घायल युवक को चोपन समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने पैर को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनेश कुमार प्रजापति उम्र 34 वर्ष पुत्र छटंकी लाल प्रजापति निवासी रुदौली मिर्जापुर जो बाइक से चोपन की तरफ से डाला की तरफ जा रहे थे जैसे ही बाडी खन्ना कैंप के पास पहुंचे बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
घायल युवक सिंचाई विभाग में भूमि संरक्षण के पद पर कार्यरत है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



