आकिब शेख, दैनिक जागरण संवाददाता
बिरौल, ।जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय के छात्रा सोनम कुमारी राय ने नवोदय प्रवेश परीक्षा पास कर नवोदय विद्यालय में सिलेक्शन हुई है। बिरौल थाना क्षेत्र के सुदूर इलाका जगन्नाथपुर के रहने वाले शिक्षक नागमणि राय की पुत्री सोनम कुमारी राय ने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन की है। निजी कोचिंग सेंटर हांसी के संचालक आनंद कुमार राय ने बताया कि सोनम बड़ा ही होनहार और मेहनती लड़की है। वह कोचिंग में 3 घंटे के अलावा अपने घर पर भी 5 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में इस सुदूर क्षेत्र में एक भी छात्र एवं छात्रा ने नवोदय परीक्षा पास नहीं किया था। सोनम ने 100 में 90 अंक लाकर अपने शिक्षकों को गौरवान्वित कर दिया है ।मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर से सोनम ने नवोदय की फॉर्म भरी थी। वर्ष 2024 में परीक्षा देकर वह उत्तीर्ण हुई है। वह आगे की पढ़ाई कर एयर फोर्स की ऑफिसर बनना चाहती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



