google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा बाल विवाह के खिलाफ महाअभियान का आयोजन

बच्चों की लो पढ़ाने की राह, बंद करो ये बाल विवाह

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान एवम वीर बाल दिवस के थीम के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग की टीम के द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में तथा राबर्ट्सगंज के सनबीम स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के बालक, बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं तथा समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाल विवाह उन्मूलन तथा सामाजिक जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की एवं चित्र कला प्रतियोगिता भी कराई गई और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया, बच्चों ने शपथ भी ली वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पास समाज में कहीं भी होने देंगे।


कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन–कल्याणकारी योजनाओं –


मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन — की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वीर बाल दिवस के थीम पर कार्यक्रम कर बच्चो को पुरस्कृत किया गया।


उक्त कार्यक्रम में दीपिका सिंह केंद्र प्रशासक, रोमी पाठक संरक्षण अधिकारी साधना मिश्रा जेंडर एक्सपर्ट मुकेश कुमार सिंह जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन स्निग्धा आहूजा जिला समन्वयक के द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई उक्त कार्यक्रम में, प्रोफेसर प्रमोद कुमार प्राचार्य, प्रोफेसर सुभाष राम समारोहक, डॉ विनोद बहादुर सिंह असिस्टेंस प्रोफेसर, डॉ राजेश कुमार असिस्टेंस प्रोफेसर, डॉ सचिन कुमार असिस्टेंस प्रोफेसर समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)