google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, पुलिस अधीक्षक एवं सीएमओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा, जनपद सोनभद्र का माननीय जिला जज सोनभद्र, जिलाधिकारी सोनभद्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाएं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था एवं चिकित्सकीय सेवाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त कारागार परिसर की साफ-सफाई, अनुशासनात्मक व्यवस्था एवं समग्र प्रशासनिक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के उपरांत जेल अधीक्षक, जिला कारागार गुरमा को सुधारात्मक सुझाव भी प्रदान किए गए, जिससे बंदियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)