google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#sonbhadranews: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की जन सुनवाई*

समाज जागरण

सोनभद्र। तहसील ओबरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)