ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी। दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। आज दिनांक 12 मई 2025 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद कुरैशी कुरैशी ने किया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और प्रेम का संदेश दिया था उन्होंने कहा था कि ज्ञान मुक्ति का मार्ग है। ज्ञान से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, संजय यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, डॉ लोकपति सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, परमेश्वर यादव, शशि प्रकाश मिश्रा, दयाराम मौर्य, दीपक केसरी, रमेश यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, मिथिलेश सिंह, रामप्यारे सिंह पटेल, चंद्र भूषण यादव, इमरान खान, एमडी सिंह, लालव्रत यादव, फारूक अली जिलानी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



