ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। समाज जागरण
सोनभद्र। आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी एक महान जननायक नेता थे उन्होंने हमेशा किसानों मजदूरों आदिवासियों व्यापारियों और हर समाज की लड़ाई लड़ने का काम किया करते थे।
उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने आज हर समाज की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं।
इसलिए हम समाजवादी पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, महिला सभा अध्यक्ष गीता गौर, दीनानाथ अग्रवाल, प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, मनोज यादव, के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



