google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#SonbhadraNews: सपा जिला कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई जयंती

ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हैं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज एक ऐसी विरागना फूलन देवी की जयंती है जो महिलाओं के रक्षा के लिए अपने जीवन को न्योछावर कर दिया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री व्यास जी गौड ने कहा कि आज हम लोग एक एमएम. महान महिला का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम किया।


आज केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में आदिवासियों एवं हर वर्ग की महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर है।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी रामप्यारे सिंह पटेल अनिल प्रधान अशोक पटेल नगर पालिका रावटसगंज नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह सत्यम पांडे बाबूलाल यादव अजीत मौर्य डॉक्टर केडी सिंह पटेल फारूक अली जिलानी वीरेंद्र यादव डॉक्टर रतन सिंह पटेल जगत पटेल बाबू हाशमी बचोले प्रसाद पटेल गुड्डू निषाद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)