google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोपन-कटनी पैसेंजर ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग, सपा कार्यकर्ताओं ने मंडल यातायात प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

समाज जागरण/ मनोज चौबे

चोपन/सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंडल यातायात प्रबंधक चोपन को ज्ञापन सौंपा। इसमें कोरोना काल से बंद पड़ी चोपन-कटनी पैसेंजर ट्रेन को तत्काल फिर से शुरू करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह ट्रेन कई वर्षों से बंद है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों और रेलवे कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है। यह क्षेत्र आदिवासी और वनवासी बहुल है, जहाँ के निवासियों के लिए यह ट्रेन अत्यंत आवश्यक है। ट्रेन के न चलने से स्थानीय गरीब जनता के कोर्ट, कचहरी, व्यापार, अस्पताल और शिक्षा संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

छोटे स्टेशनों पर रहने वाले ग्रामीण और गरीब लोग दैनिक कार्यों के लिए बड़े शहरों तक आने-जाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर बसें चलती हैं, लेकिन उनका किराया बहुत अधिक है। कई स्थानों पर बसों की सुविधा भी नहीं है। स्थानीय यातायात के अन्य साधनों का उपयोग करने पर भी लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कटनी पैसेंजर ट्रेन सिंगरौली क्षेत्र के हजारों गरीब लोगों के लिए वाराणसी जाकर विभिन्न बीमारियों का इलाज कराने का मुख्य साधन थी।

ट्रेन का समय अनुकूल होने के कारण लोग वाराणसी पहुंचकर इलाज कराकर सही समय पर अपने गंतव्य तक लौट पाते थे। इसे क्षेत्र की ‘लाइफलाइन’ भी कहा जाता था। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस ट्रेन को शीघ्र चलाने की मांग दोहराई। ज्ञापन सौंपते समय समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा नजमुद्दीन इदरीसी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडे और चोपन नगर अध्यक्ष व्यापार सभा गोपाल मोदनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)