कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं को यौन उत्पीड़न( रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 पोश एक्ट (POSH Act) पर दी गई विस्तृत जानकारी
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
ज़िला अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड के सभागार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न से सम्बंधित (POSH) कानून और उसके अधिकारों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। महिला पर घरेलू हिंसा, उत्पीड़न होने पर निसंकोच टोल फ्री नं 181 के बारे में बताया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आत्म निर्भर, आत्म रक्षा, साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र संचालक को She -Box पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आंतरिक कमिटी का गठन करने के बारे में भी बताया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कोचाधामन, सीडीपीओ कोचाधामन, बीसीएम कोचाधामन जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शहबाज आलम, वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक श्रीमती रोशनी परवीन, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सभी एएनएम एवं सेविकाएं उपस्थिति थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



