google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 50 से अधिक लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को पदमा अंचल कार्यालय परिसर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिले के इस तीसरे विशेष शिविर में 50 से अधिक लोगों को ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट में सफल होने के बाद मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया।


शिविर में आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन, फोटो, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं लर्निंग टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। लाभार्थियों ने प्रखंड स्तर पर यह सुविधा मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


इस अवसर पर अंचलाधिकारी मोतीलाल हेंब्रम, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष चौधरी, मोटरयान निरीक्षक रवीना कुमारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक संतोष सिंह सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।


अधिकारियों ने लोगों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)