अररिया ।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार ,पटना के निर्देश में आज जिला मुख्यालय अररिया में विशेष मछुआरा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा मत्स्य कृषकों / मछुवारों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मत्स्य सोसाइटी के मंत्री एवं मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन सुबोध कुमार,मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला के विभिन्न प्रखंड से आए मत्स्य कृषको /मछुआरों को जिला मत्स्य पदाधिकारी, श्री नागेंद्र कुमार द्वारा संबोधित करते हुए मत्स्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि मत्स्य उत्पादन को कैसे बढ़ाया जा सके ताकि हमारे मछुआरों/मत्स्य पालक समाज को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ हो सके।मत्स्य सोसाइटी के मंत्रियों द्वारा भी अपना-अपना विचार रखा। इस पर जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा सोसाइटी के मंत्रियों से कहा गया कि आप लोग जिला स्तर पर अपना एक कमेटी का गठन करें एवं कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय को निदेशक मत्स्य,बिहार, पटना तक पहुंचाया जाएगा।जिससे मछुआरे की समस्याओं का समाधान आसानी व स समय हो सके। इस अवसर पर कार्यालय के मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी , कर्मचारी एवं भारी संख्या में मत्स्य कृषक गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



