google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कुकड़ू में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कुकड़ू में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक (SPTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर किया गया।

बैठक में छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद् उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुकड़ू प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी सुनील महतो तथा वॉर्डन सह शिक्षिका पूजा होता उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था व छात्राओं के अनुशासन की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं की निरंतर प्रगति में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर प्रसन्नता का माहौल रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संवाद से छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)