google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

24 एवं 25 सितंबर को होने वाली अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में हुई क्रीड़ा परिषद की बैठक

प्रतियोगिता का उद्घाटन सह मुख्य अतिथि होंगे कुलपति प्रो. डा. बी एस झा

उद्घाटन के लिए माननीय कुलपति प्रो. डॉ.झा की मिली सहमति: आयोजक

सभी अपने दायित्व का निर्वहन करें और प्रतियोगिता के दिन समय का पालन और कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करेंगे : भ्वाइस प्रिंसिपल

मधेपुरा/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

कौशल्या ग्राम अवस्थित मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा में क्रीड़ा परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक का आयोजन क्रीड़ा परिषद के सचिव रत्नाकर भारती के द्वारा किया गया जबकि अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य डॉक्टर भगवान कुमार मिश्रा के द्वारा की गई। दिनांक 24 एवं 25 सितंबर 2024 को होने वाली भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला की तैयारी के समीक्षा हेतु की गई समीक्षा के क्रम में सचिव रत्नाकर भारती ने बताया कि सभी महाविद्यालयों को व्हाट्सएप एवम व्यक्तिगत रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को भेजने हेतु सूचित की जा चुकी है। उद्घाटन समारोह हेतु आमंत्रण पत्र मुद्रित होकर आ गया है ।उद्घाटन के लिए माननीय कुलपति महोदय प्रो डॉ बी एस झा की सहमति प्राप्त हो गई है ।उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉक्टर विपिन कुमार राय, एनसीसी 17 बिहार बटालियन सहरसा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी.सत्यनारायण, विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव डॉ अबुल फजल, क्रीड़ा उपसचिव डॉक्टर जैनेंद्र कुमार, सिंडिकेट सदस्य गौतम कुमार आदि ने अपनी सहमति प्रदान की है ।

उपस्थित सभी सदस्यों ने ताली बजाकर महाविद्यालय के लिए गर्व की बात कही । प्रतिभागी महाविद्यालय तथा खिलाड़ियों के लिए स्वागत हेतु एक कमेटी बनाई गई कमेटी में संयोजक प्रोफेसर मनोज भटनागर बनाये गये हैं, सदस्य के रूप में प्रोफेसर अभय कुमार, प्रोफेसर सुभाष चंद्र कामत तथा प्रोफेसर अमित कुमार किरण कुमारी प्रोफेसर सुभेनदू सिन्हा को सदस्य बनाया गया है ।
भीषण गर्मी की तपिश को देखते हुए बेहतर पंडाल बनाने तथा पानी, चीनी नींबू बिस्कुट आदि भरपूर व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया ।स्वागत समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों के लिए एक कमेटी बनाई. गई। इस कमेटी के संयोजक प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, गजेंद्र कुमार विवेका कुमार मोहम्मद सुब आलम रीना सिंह लिली कुमारी रीना कुमारी भारती तथा विजेंद्र कुमार को सदस्य बनाया गया है ।अंत में अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर भगवान कुमार मिश्रा ने कहा की सभी अपने दायित्व का निर्वहन करें और प्रतियोगिता के दिन समय का पालन करेंगे कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करेंगे ।क्योंकि यह प्रतियोगिता जन-जन के बीच लोकप्रिय है ।अगल-बगल के गणमानियों को भी आमंत्रित की जाए भीड को देखते हुए बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त हो इसका भी ख्याल रखा जाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)