google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नैनो उर्वरक के लाभों का जनता के बीच प्रचार प्रसार करें: डाक्टर अवधेश सिंह

*ब्लाक मुख्यालय पर तीन दिवसीय मेला संपन्न.
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी पिंडरा ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय मेला सोमवार को समाप्त हुआ मेले मे सहकारिता स्टाक पर माननीय विधायक पिंडरा डा0 अवधेश सिंह ने जैव उर्वरक तथा नैनो उर्वरक के बारे मे रूचि दिखाई।
स्टाल पर मौजूद एडीओ पिंडरा प्रियंका मिश्र तथा सचिव बीपैक्स मंगारी ऋषिकुमार सिंह ने विधायक का स्वागत करते हुए सहकारी समिति, ऋण वितरण ,जैव उर्वरक व नैनो उर्वरक के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
विधायक ने इस अवसर पर कहा कि नैनो उर्वरक के लाभों के बारे मे जनता के बीच प्रचार प्रसार करायें।नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र मे क्रांति का सूत्रपात है।किसानो की आय दुगनी करने के लिये सहकारिता विभाग का योगदान प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर सचिव गिरीश सिंह,विनोद दूबे,अर्जुन पटेल,विशाल सिंह,इन्दुप्रताप सिंह, ड्रोन सखी सिन्दूर देवी इत्यादि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)