google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

SSC CGL Tier-1 रिजल्ट 2025 घोषित, 1.3 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल

नई दिल्ली, 18 दिसंबर 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 के टियर-1 का परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, टियर-1 परीक्षा में 1.3 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं और उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

👉 पदों के अनुसार चयनित उम्मीदवार

  • जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) पद के लिए: 6,196 उम्मीदवार
  • स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II के लिए: 2,781 उम्मीदवार
  • अन्य CGL पदों के लिए: 1,30,418 उम्मीदवार

SSC ने बताया कि 49 उम्मीदवारों के परिणाम विभिन्न कारणों जैसे लंबित मुकदमों और न्यायालयीन मामलों के चलते रोके गए हैं। वहीं, 5 उम्मीदवारों के परिणाम आयोग की परीक्षाओं से डिबार होने या अभ्यर्थिता रद्द/अस्वीकृत होने के कारण जारी नहीं किए गए हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि चूंकि SSC CGL टियर-1 परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए अंकों का सामान्यीकरण (Normalization) SSC द्वारा निर्धारित पद्धति के अनुसार किया गया है।

📅 परीक्षा और अगला चरण

SSC CGL टियर-1 परीक्षा 2025 का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर के बीच देशभर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। तकनीकी समस्याओं का सामना करने वाले कुछ उम्मीदवारों के लिए 14 अक्टूबर को पुनः परीक्षा भी आयोजित की गई थी।

टियर-2 परीक्षा जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे टियर-2 परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों के लिए नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें Click Now

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)