समापन के मुख्य अथिति पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के गोल्हनपुर गांव में सरदार पटेल स्टेडियम में आज कैनवस की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया।सरदार पटेल स्टेडियम मैच के अध्यक्ष एवं मुख्य अथिति पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल कोई भी हो हार जीत लगा रहता है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्शकों की भाड़ी भी रही। जल्द ही यहां पर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जहां पर दर्शकों और खेल प्रेमियों को बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी।और खेलते उत्साह भी एक अलग अंदाज में खिलाड़ियों के द्वारा खेला गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यबली सिंह ने किया। कमेंट्री सुनील केसरी ने एक अलग अंदाज में करके सभी का मन मोह लिया।
फाइनल मैच में प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार रूपये पुरस्कार राशि में दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये दी जाएगी।फाइनल मैच मीरजापुर और दाढ़ीराम के बिच खेला गया। जिसमे मीरजापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे छ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाया। दाढ़ीराम की टीम ने 9 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट खोकर 124 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दाढ़ीराम की टीम के ओपनर बल्लेबाज इंदल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाकर अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर देकर गए। विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं लोकप्रिय मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने ट्रॉफी और एक लाख एक हजार की राशि प्रदान की।
उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि के द्वारा ट्रॉफी और 51 हजार की राशि प्रदान की।मिर्जापुर की तरफ से विक्की ने पूरे टूर्नामेंट में 83 रन और गेंदबाजी से चार विकेट भी हासिल किया। इसी प्रदर्शन को देखते हुए आज विक्की को मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया गया। अदानी ग्रुप की तरफ से सभी खिलाड़ियों में ट्रैकसूट और मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दिए गए। मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और तालिया की गर्गराहट से पूरा गांव गूँजता रहा। जहां पर गांव के ही यूट्यूबर सूचित केसरी के द्वारा पूरे मैच का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जहां पर लोग घर बैठे ही मैच का आनंद लेते रहे। इस मौके पर राजगढ़ प्रधान संघ के अध्यक्ष इंश पटेल,,राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सुनीता पटेल रामबली सिंह, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, राजबहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह,सौरभ पांडे भारी संख्या में दर्शन और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



