google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहरमा में घना कोहरा बना जानलेवा

समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा
मेहरमा में शीतलहरी और सड़क अतिक्रमण जानलेवा साबित होने लगा है। मेहरमा-ठाकुरगंगटी मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगढ़ के नजदीक गुरुवार की देर रात घना कोहरा और सड़क पर चिप्स रखे जाने के कारण एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि घना कोहरा के कारण चालक को सड़क पर रखा चिप्स दिखाई नहीं दिया। इस कारण उसके वाहन चिप्स पर चढ़ गए।इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान बिजली के तीन पोल को तोड़ते हुए वाहन एक घर के बरामदा के दीवाल से जा टकराया। संयोगवश इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ। चालक और उस पर सवार एक अन्य को मामूली चोट आई। वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया।चालक के चिखने और चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हुए और किसी तरह दोनों को वाहन से बाहर निकाला। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि घना कोहरा के कारण हादसा हुई है। इसमें जान माल की क्षति नहीं हुई है।


बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व मेहरमा-महागामा मुख्य मार्ग पर बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत विरामचक के नजदीक सड़क पर खड़ी हवा से बाइक के टकरा जाने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई थी। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी सड़क पर वाहन खड़ी नहीं रखने की सख्त चेतावनी दी गई थी।


इधर मेहरमा- ठाकुररंगटी मुख्य मार्ग पर खास कर चंपा और कसबा के नजदीक सड़क के आगे भाग में माल मवेशी बांधा जाता है।साथ हीं चिप्स और बालू भी रखे जाते हैं। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों के बीच हमेशा भाई की स्थिति बनी रहती है। लोग दुर्घटना के भी शिकार होते रहते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)